ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / गौतम अडानी को झटका, अरबपतियों के टॉप-3 से निकले, आगे निकल गया ये...

गौतम अडानी को झटका, अरबपतियों के टॉप-3 से निकले, आगे निकल गया ये शख्स

05-Sep-2022 08:23 AM

DESK : भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी का नाम पिछली दिनों अरबपतियों के टॉप-3 में पहुंच गया था। लेकिन, बहुत जल्द किसी दूसरे अरबपति ने उन्हें पछाड़ दिया, जिसके बाद अब अडानी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी के पास फिलहाल 146.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। 



अब गौतम अडानी को रेस में पीछे छोड़ते हुए फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट एक बार फिर आगे निकल गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक़, 156.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अर्नाल्ट एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। गौतम अडानी और बर्नार्ड अर्नाल्ट के बीच फिलहाल 10 अरब डॉलर की संपत्ति का अंतर है। 



भले ही अडानी 10 अरब डॉलर के अंतर से चौथे नंबर पर पहुंच गए हों, लेकिन इस साल उनकी नेटवर्थ में भारी बढ़ोतरी हुई है। अनुमान लगाया जा सकता है कि वे जल्द ही फिर से आगे निकल जाएंगे। फिलहाल, तीन ऐसे इंसान हैं, जिनके पास गौतम अडानी से ज्यादा संपत्ति है। 250.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। उनके बाद जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं, जिनके पास कुल 151.3 अरब डॉलर की संपत्ति है।