ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / गठबंधन को लेकर दो दिन में स्टैंड क्लियर करेंगे सहनी, NDA में पारस...

गठबंधन को लेकर दो दिन में स्टैंड क्लियर करेंगे सहनी, NDA में पारस की अनदेखी को लेकर बीजेपी पर भड़के

15-Mar-2024 06:18 PM

By First Bihar

PATNA: गठबंधन की गोटी सेट करने दिल्ली गए विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी आज पटना लौट आए। पटना लौटने के बाद सहनी ने कहा कि दो दिनों के भीतर वे क्लियर कर देंगे कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा।


मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव का समय है ऐसे में दिल्ली तो आना-जाना लगा ही रहता है। हमारी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शीघ्र ही निर्णय ले लेगी कि उसका गठबंधन किसके साथ होगा। हमारी पार्टी का एक ही उद्देश्य है और वह है निषाद समाज को आरक्षण दिलाना। बिना आरक्षण के किसी भी गठबंधन के साथ कोई समझौता नहीं होगा।


उन्होंने कहा कि जबतक निषाद आरक्षण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं होगा तबतक किसी से भी कोई समझौता नहीं करेंगे। सीटों का कम अधिक मिलना अपनी जगह है लेकिन पार्टी का जो उद्देश्य है जबतक वह पूरा नहीं होगा तबतक कोई निर्णय नहीं होगा। पार्टी का जो भी फैसला होगा दो दिन के भीतर उसकी घोषणा कर दी जाएगी।


वहीं सीट शेयरिंग में पशुपति कुमार पारस की पार्टी की अनदेखी के सवाल पर सहनी ने कहा कि बीजेपी देश में किसके साथ अच्छा करती है। इतिहास गवाह है कि बीजेपी हर किसी से छल करने का काम करती है। बीजेपी ने पारस के साथ जो किया वह कोई नया नहीं है।