ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / गठबंधन के लिए मिसाल पेश करेंगे संजय जायसवाल, सहयोगी दलों के बाद बीजेपी...

गठबंधन के लिए मिसाल पेश करेंगे संजय जायसवाल, सहयोगी दलों के बाद बीजेपी उमीदवार के लिए करेंगे कैंपेन

09-Oct-2019 01:40 PM

PATNA : एनडीए में चल रही खटपट के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल में गठबंधन धर्म को लेकर सकारात्मक पहल की है। संजय जायसवाल बिहार में हो रहे उपचुनाव के दौरान अपनी पार्टी के उम्मीदवारों से पहले सहयोगी दल के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। संजय जायसवाल 10 अक्टूबर को समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समस्तीपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर इस रणनीति पर चर्चा करेंगे कि एनडीए की तरफ से मैदान में उतारे गए एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज को कैसे बड़ी जीत दिलाई जाए। संजय जायसवाल समस्तीपुर में एनडीए के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। 


समस्तीपुर लोकसभा सीट के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 11 अक्टूबर को संजय जायसवाल किशनगंज से चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी उम्मीदवार स्वीटी सिंह के लिए प्रचार करेंगे। संजय जायसवाल दो दिनों तक किशनगंज में काम करेंगे।