बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Jun-2024 02:07 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार में एक तरफ जहां भीषण गर्मी और लू कहर बरपा रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों में डायरिया और कॉलरा जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से अपना पैर पसारने लगी हैं। ऐसे में ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां डायरिया की चपेट में आने से अबतक तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के डोरीगंज बिशनपुरा, रिवील गंज समेत कई ग्रामीण इलाकों में इन बिमारियों ने तेजी से अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। सबसे ज्यादा रिवील गंज की स्थिति खराब है। वहां पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा गांव में लगातार डॉक्टर कैंप कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों को छपरा के सदर अस्पताल में कराया गया है।
इस मामले में एक ऑन ड्यूटी डॉक्टर बताया कि "लगभग 10 से 15 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। उनका इलाज चल रहा है। वहीं चुनाव कार्य में बाहर से आए अर्धसैनिक बल के जवान भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं और उन्हें भी इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरीज के परिजनो ने बताया कि इन बिमारियों से अबतक तीन लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल अन्य लोगों का इलाज जारी है। हालांकि मौत की वजह डायरिया है या कुछ और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि सदर प्रखंड के रिवीलगंज वार्ड नंबर 14 और 15 में दर्जनों लोग डायरिया से पीड़ित हैं और यहां डॉक्टरों की टीम लगातार कैंप कर रही है। वहीं तीन लोगों की डायरिया से अबतक मौत हो चुकी है। लेकिन इसकी जिला प्रशासन ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोगों की उल्टी और दस्त के कारण मौत हो गई है।