ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / गर्मी ने ढाया सितम : पटवन के दौरान लू लगने से किसान की...

गर्मी ने ढाया सितम : पटवन के दौरान लू लगने से किसान की मौत : परिजनों में मातम का माहौल

12-Jun-2024 03:13 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : पूरे बिहार में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बेगूसराय में लू लगने से एक किसान की मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना बखरी थानाक्षेत्र के मलकुआ गांव की है। 


वही, मृतक किसान की पहचान मलकुआ गांव निवासी 49 वर्षीय रामनरेश महतो के रूप में हुई है। परिजनों बताया कि रामनरेश महतो अपने खेत में पानी पटाने गया था। पानी पटाने के दौरान ही अत्यधिक गर्मी के कारण वह खेत में बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


मालूम हो कि बेगूसराय में गर्मी का प्रकोप है और इस भीषण गर्मी के कारण खेत में काम करने के दौरान ही किसान को लू लग गई थी। जिसके कारण रामनरेश महतो की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बखरी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर बखरी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


बता दें कि बीते मंगलवार को भी लू लगने से एक आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई थी। लगातार प्रचंड गर्मी के कारण लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। बेगूसराय में प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में फिलहाल जांच -पड़ताल भी जारी है।