ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

40 का लहसुन 400 में बिक रहा, सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी ने कहा..जनता महंगाई से परेशान..कुंभकरण की नींद सो रही सरकार

24-Dec-2024 04:33 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी ने महिलाओं और दुकानदारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्र की नीतियों की आलोचना करता हुए कहा कि कभी 40 रूपये किलो लहसुन मिलता था आज 400 रूपये किलो मिल रहा है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ रखा है और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। 


राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे सामानों पर आम जनता को समझौता करना पड़ रहा है। सब्जी बाजार में जब लहसुन, मशरूम, मटर और सब्जियों की कीमतों पर चर्चा की तब लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। 


मार्केट में 400 रूपये किलो लहसुन और 120 रूपये किलो मटर मिल रहा है। ऐसे में लोग क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे। तभी एक महिला बोलती हैं कि आज लहसुन का दाम काफी बढ़ गया है। 400 रूपये किलों हम लहसुन नहीं ले सकते। सोना सस्ता होगा लेकिन लहसुन सस्ता नहीं हो रहा है। लहसुन का दाम बढ़ता ही जा रहा है। पूरे साल में एक भी चीज सस्ती नहीं हुई है और ना ही प्राइवेट जॉब करने वालों की सैलरी ही बढ़ रही है।