Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
29-Sep-2023 08:23 AM
By First Bihar
MUZZAFFARPUR : जालंधर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। इस ट्रेन एक छात्रा के साथ ड्यूटी पर तैनात में सफाइकर्मी ने 12 घंटे तक छेड़खानी की। लखनऊ से हाजीपुर तक छात्रा ने भय के साये में सफर किया। सबसे बड़ी बात है कि- आरपीएफ की मेरी सहेली टीम को इतने लंबे समय तक इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि, जब इस बात की भनक इसी ट्रेन में सफर कर रहे एक पुलिसकर्मी को लगी तो उन्होंने मुजफ्फरपुर रेल एसपी के कंट्रोल पर इस बात की जानकारी दी। उसके बाद मुजफ्फरपुर में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल, इस ट्रेन में सफर करने वाली लड़की शाम सवा पांच बजे जालंधर सिटी स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुई। रात नौ बजे के करीब लखनऊ पहुंचने पर अपर बर्थ से उतर कर मोबाइल चार्ज करने के लिए नीचे आ गई, उसके बाद उक्त सफाईकर्मी भी वहां आ गया, उसने उसके मोबाइल को चार्ज से हटा कर अपना लगा लिया। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा।
वहीं , लड़की ने उसे अपना मोबाइल नंबर देने से मना किया तो वह लड़की को परेशान करने लगा। खाने-पीने का सामान लाकर उसे जबरदस्ती देने लगा। इनकार करने पर सफाईकर्मी उसके शरीर को छूता रहा। साथ ही धमकी भी देता रहा।इस वजह से वह पूरी रात सो नहीं सकी। यात्रा के दौरान पूरी रात सफाईकर्मी उसे परेशान करता रहा। सुबह में एक पुलिसवाले ने सफाईकर्मी की हरकत को भांप लिया, उसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर रेल एसपी कंट्रोल को खबर दी।
उधर, कंट्रोल से उसको पकड़कर रखने को कहा गया। कुछ यात्रियों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आने के साथ पर जीआरपी के सिपाही रवि कुमार ने उक्त सफाईकर्मी को दबोच लिया। इसके बाद जीआरपी थाने में छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद वह बस से मोतिहारी चली गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि छात्रा के बयान पर एफआईआर कर ली गई है। शुक्रवार को आरोपित को जेल भेजा जाएगा।