Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
24-Jan-2024 05:26 PM
By First Bihar
PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी आज पूर्णिया में मनाई गयी। जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के पूर्णिया स्थित कार्यालय के शांति भवन सभागार में जननायक एवं बिहार पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह में पप्पू यादव शामिल हुए। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पप्पू यादव ने कहा कि चुनावी मौसम में लोग भारत रत्न की बात कर रहे हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि यह डिमांड हमने पहले ही की थी। जब हम 1991 में एमपी बने तभी कर्पूरी जी को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से की।
वही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। पप्पू यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि सही मायने में कोई महापुरुष और संत थे तो वो कर्पूरी ठाकुर ही थे। वे गरीबों व वंचितों की सशक्त आवाज थे। जन्म शताब्दी पर कर्पूरी ठाकुर को सादर नमन।
जन अधिकारी पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी मौसम में भारत रत्न की जो लोग बात कर रहे हैं यह डिमांड पप्पू यादव ने पहले ही की थी। उन्होंने कहा कि 1991 में जब हम सांसद बने थे तभी से कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिये जाने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी वोट खिसक रही है तभी कभी कर्पूरी ठाकुर तो कभी भगवान राम याद आ रहे हैं। बीजेपी वाले कहते है कि बिहार जातिवाद करता है लेकिन वोट के लिए इनका चाल चरित्र बदल जाता है। ये लोग विकास की बात नहीं करते। दस साल में किसान, बेटी, इकॉनोमी,आम-आदमी और रोजगार की बात इन्होंने नहीं की।