ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / PATNA NEWS: गाड़ी में धक्का मारकर भाग रही गुजरात नंबर कार में लगी...

PATNA NEWS: गाड़ी में धक्का मारकर भाग रही गुजरात नंबर कार में लगी भीषण आग, कार सवार 5 लोग जान बचाकर भागे

01-Dec-2024 08:29 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना के व्यस्त इलाका बोरिंग केनाल रोड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब गुजरात नंबर कार में आग लग गयी। अन्य गाड़ियों में धक्का मारने के बाद कार सवार गोरखनाथ लेन की ओर भागने लगी। इस दौरान सड़क पर चल रहे कुछ और लोगों को भी कार ने धक्का मार दिया। कहासुनी होने के बाद गुस्साएं लोग कार पर पथराव करने लगे। 


जिसके बाद कार सवार तेज गति में गाड़ी चलाकर वहां से भागने लगा। इसी क्रम में कार दीवार से टकरा गई जिसके कारण कार में आग लग गयी। आग लगने के बाद कार में बैठे पांचों लोग गाड़ी से उतर कर भाग गये। इधर कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


जिस कार में आग लगी उसमें गुजरात का नंबर प्लेट लगा हुआ है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर GA 07H/ 8741 है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने में पुलिस लगी है। लोगों की माने तो कार एक बाइक से टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान कार चालक ने गाड़ी को तेजी से भगाने की कोशिश की और कई लोगों को धक्का दे दिया। गुस्साए लोगों ने कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई जिससे आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही पांचों कार सवार मौके से जान बचाकर भाग गये। पांचों में से किसी की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस गाड़ी के मालिक का पता लगाने में लगी है।