BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
14-Oct-2020 03:41 PM
GARHWA: दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई है. मरने वाले सभी मजदूर एक ही परिवार है. यह घटना गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीन मजदूर सेप्टिक टैंक में पहले उतरे हुए थे. लेकिन कुछ देर के बाद किसी की आवाज नहीं आई. जिसके बाद चौथे मजदूर नीचे उतरा, लेकिन दम घुटने से सभी की मौत हो गई .
सभी एक ही परिवार के
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चारों मृतकों में पिता-पुत्र और दो भाई शामिल है. घटना के बाद पुलिस पहुंची और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है. चारों मजदूर डूमर सोता गांव के रहने वाले थे. सभी अखिलेश दुबे के मकान के पास सेप्टिक टंकी का सैंटरिंग निकालने के लिए चार मजदूर पहुंचे थे. इस दौरान ही यह बड़ा हाादसा हो गया.
बताया जा रहा है कि 6 माह पहले ही ठेकेदार ने सेप्टिक टैंक बनाया था. उसके बाद आज सभी मजदूर सैंटरिंग का बांस निकाल रहे थे. लेकिन जहरीला गैस के कारण चारों का दम घुट गया. मृतकों में शामिल मिथिलेश और अनिल कुमार मेहता भाई हैं, जबकि मृतक नागेंद्र मेहता मिथिलेश मेहता का बेटा है. सूचना मिलने के बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे हैं. सभी का रो रोकर बुरा हाल है.