BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
19-Jul-2021 04:25 PM
By Shushil
BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि बदमाशों द्वारा एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बेखौफ बदमाशों ने गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा और उसकी हत्या कर दी।
घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित मुगलपुरा इलाके की है। जहां हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। जो मोहम्मद छोटू की पत्नी थी। घटना के संबंध में मृतका के पिता मो. आरिफ ने बताया कि इलाके के रहने वाले इम्तियाज की पत्नी जेवा खातून अपने बेटे बादशाह और इंतजार को लेकर मोहल्ले में पहुंची। जिसके बाद अचानक सात राउंड गोली दागी गयी।
इस दौरान काजल को गोली मारी गयी। काजल पेंगेनेन्ट थी जिसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता मो. आरिफ जेडीयू के नगर महासचिव हैं। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात दोहराई।
मृतका के पिता ने बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे को बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसे गोली मारने की धमकी दी गयी थी। बेटी की मौत के बाद अब भी धमकी मिल रही है। यह कहा जा रहा है कि अभी बेटी मरी है अब पूरा परिवार मरेगा।
मृतका के पिता ने इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।