ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

गांव में पड़ोसी की शादी से घर लौट रही महिला की निर्मम हत्या, खेत में फेंका मिला शव

19-Apr-2024 06:24 PM

By First Bihar

MADHUBANI : मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने स्कूल की महिला रसोइया की हत्या धारदार हथियार से कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश को खेत में फेंककर फरार हो गये। घटना बासोपट्टी थानाक्षेत्र के वीरता गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोस के घर में शादी थी। शादी में शामिल होकर रात के 2 बजे यह महिला अपने घर लौट रही थी। तभी इसी दौरान अपराधियों ने 45 वर्षीया सावित्री देवी की निर्मम हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। 


अहले सुबह जब लोग खेत से गुजर रहे थे तब महिला की लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। खेत में महिला रसोइया की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका के शरीर पर कई जगह चोट और धारदार हथियार से काटे जाने के निशान पाए गए हैं। मृतका साबित्री देवी अपने गांव के ही स्कूल में रसोईया का काम करती थी। मृतका को तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। 


मृतका अपनी बहू के साथ रहती थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा गया है। महिला की हत्या के क्या कारण हों सकते हैं और किसने इस घटना को अंजाम दिया है? इन सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। वही इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट