ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Jul-2021 01:57 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पंचायत के दौरान हुई फायरिंग में 9 साल के बच्चे को गोली मारी गयी। आनन-फानन में उसे बैरिया स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है वही गोली मारने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के फंदे गांव की है। घायल आदित्य के परिजनों ने बताया कि गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को पंचायत बुलाई गयी थी। जिस वक्त पंचायत हो रही थी उस समय आदित्य अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। पंचायत के दौरान आदित्य का चाचा मनोज पांडेय अचानक आ पहुंचा और पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगा।
मनोज पांडेय द्वारा चलायी गयी गोली उनके भतीजे आदित्य की कमर में जा लगी। जिसके कारण वह गिर पड़ा। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। तभी फायरिंग करने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। मनोज पांडेय के इस करतूत से गुस्साएं परिजनों का कहना है कि आखिर उसने अपने भतीजे को गोली क्यों मारी?
जबकि ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग के दौरान गोली गलती से बच्चे को जा लगी। इस घटना से गांव के लोग भी सकते में है। वही परिजन इस घटना को लेकर हैरान है कि आखिर क्या कारण था कि चाचा ने भतीजे को गोली मार दी।
फिलहाल घटना का कारण क्या है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।