ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बकरी चोरी का अनोखा तरीका: किसी को शक ना हो इसलिए बकरी चुराने के लिए करते थे लग्जरी कार का इस्तेमाल, पुलिस के हत्थे चढ़ गये दो बकरी चोर

17-Apr-2023 08:18 PM

By SONU KUMAR

NAWADA:  नवादा में दो बकरी चोर को पुलिस ने पकड़ा है। ये कोई आम बकरी चोर नहीं हैं। इनके पास से एक लग्जरी कार बरामद किया गया है। इसी लग्जरी कार का इस्तेमाल बकरी चोरी करने में करते थे। गांव वालों को इन चोरों पर शक तक नहीं होता था। बकरी चोर की इस तरकीब से इलाके के लोग भी हैरान हैं। लोगों ने बताया कि गांव में लग्जरी कार देखते थे लेकिन कभी सोचा नहीं था कि इसके अंदर बकरी है। क्योंकि बकरी चोरी करने के बाद शातिर कार का शीशा बंद रखते थे और भोजपुरी गाना तेज आवाज में बजाते थे।


पुलिस ने जिन दो बकरी चोर को पकड़ा है। इनके बारे में जानकर आम लोग के साथ साथ पुलिस भी हैरान है। ये इतने शातिर चोर हैं कि बकरी चोरी के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल किया करते थे। कार को लेकर वे एक गांव से दूसरे गांव में जाते थे। किसी को भी इन पर शक नहीं होता था। जहां भी इन्हें बकरी नजर आती थी वहां साइड में लग्जरी कार को लगा देते थे। आगे पीछे देखते थे कि कोई है या नहीं। 


जब उन्हें यकीन हो जाता था कि कोई नहीं है तब कार का दरवाजा खोल कर रखते थे और दूसरा युवक बकरी को चुपचाप उठाकर कार की सीट के पास रखता और मौका पाते ही रफ्फूचक्कर हो जाता था। बकरी के मालिक को भी इस बात का पता नहीं लग पाता था कि आखिर किसने बकरी को चुराया। वह बकरी को खोजने के लिए पूरे गांव का चक्कर लगाकर थक जाते थे लेकिन बकरी का कोई अता पता तक नहीं लगता था। आए दिन गांव से बकरियों के चोरी होने की मामला सामने आने लगा। 


गांव वालों के बीच यह चर्चा होने लगी की कौन है बकरी चोरवा। गांव वाले भी इस बात का पता लगाने का प्रयास किये लेकिन बकरी चोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। गांव वालों ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी। आखिरकार एक दिन दो बकरी चोर को नवादा पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने चोरी किये गये दो बकरी को एक लग्जरी कार से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ये चोर इतने शातिर हैं कि गांव-गांव घूमते थे और मौका पाकर बकरियों को कार में रखकर रफूचक्कर हो जाते थे। 


गिरफ्तार दोनों युवक नरहट थाना क्षेत्र के छोटा शेखपुरा के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान मो. नौशाद और मो. गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने जब इन चोरों से कड़ाई से पूछताछ की तब दोनों ने बताया कि बकरी चोरी करने के लिए वे महंगी और लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल इसलिए करते थे कि लोगों को उन पर शक ना हो और वे आसानी से बकरी चोरी कर सके। इन दोनों बकरी चोर की गिरफ्तारी के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है। पूरे गांव में इस बकरी चोर की चर्चा हो रही है। बकरी चोर के इस तरकीब को जानकर लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image