Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम
27-Nov-2022 02:56 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद पत्नी अपने दुधमुहा बच्चे को लेकर फरार बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा जांच- पड़ताल जारी है।
दरअसल, राजदहनी पटना के पटना सिटी इलाके के गौरीचक थाना क्षेत्र के वाली गांव में पत्नी द्वारा पति की तकिए से मुंह दबाकर की हत्या कर दी गई। इसके बाद पत्नी 6 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गई है। इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि 2021 में पटना की रहने वाली युवती( कविता) के साथ गौरीचक थाना क्षेत्र के वाली गांव के रहने वाले पप्पू कुमार से शादी हुई थी पर युवती की शादी ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण वह संतुष्ट नहीं थी। इसलिए शादी के दिन ही युवती (कविता) द्वारा नशा की गोली खा कर पहले खुद जान लेने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाई।
बताया जा रहा है कि, शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में हमेशा लड़ाई- झगड़ा होते रहता था। लड़की चाहती थी कि वह शहरी क्षेत्र में रहे लेकिन लड़का गांव से शहर जाने को तैयार नहीं था। जिसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने सोने के दौरान पप्पू कुमार की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी और अपने बच्चे को लेकर फरार हो गई।
वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान गौरीचक इलाके का रहने वाला पप्पू कुमार के रूप में किया। वही पुलिस का कहना है कि हत्या किस तरह से हुई है यह पोस्टमाटम रिपोर्ट के बाद ही बताया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।