थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
26-Jan-2024 08:30 AM
By First Bihar
PATNA : पूरा देश आज अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, बिहार की राजधानी पटना में इसकी धूम है। राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड में आज झंडोत्तोलन किया गया। लेकिन, सबसे बड़ी बात इस मौके पर लालू परिवार ने मीडिया से दूरी बनाई है। हालांकि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिला है जब राबड़ी आवाज पर कोई कार्यक्रम हो और मीडिया को इसमें एंट्री ना दिया जाए।
वहीं, बिहार में जो सियासी गहमागहमी मची हुई है। ऐसे में मीडिया को राबड़ी आवास में एंट्री देना अपने आप में एक बड़ा संकेत बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार किसी भी पल भाजपा के साथ जा सकते हैं और इस बात की पुष्टि भाजपा के एक विधायक ने भी कर डाली है। उन्होंने दावा किया है कि अगले दो से तीन दिनों के अंदर बिहार में बड़ा सियासी बदलाव होगा।
इस बीच गुरुवार की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सुशील मोदी, बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी मौजूद थी। बैठक खत्म होने के बाद जब बातें सामने आई उसके मुताबिक सबकुछ तय कर लिया गया है बस सही समय का इंतजार किया जा रहा है।