BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
26-Jan-2023 04:56 PM
By First Bihar
PATNA: देशभर में आज गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है और जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच राजधानी पटना से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो हर किसी को हैरान करने वाली है। यहां डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के एक नेता ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बार बाला के डांस का आयोजन किया। एक तरफ तिरंगे को सलामी दी जा रही थी तो दूसरी तरफ अश्लील गीतों पर बार बाला का डांस चल रहा था।
दरअसल, पटना से सटे मनेर के खासपुर में आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष जयकुमार निराला की तरफ से गणतंत्र दिवस के मौके पर बार बाला के डांस की व्यवस्था की गई थी, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस दौरान बार बाला का डांस देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।इस दौरान लोग भोजपुरी के अश्लील गीतों पर बारा बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि आरजेडी जिला उपाध्यक्ष जयकुमार निराला लगातार ऐसे आयोजन करता रहा है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी 15 अगस्त को जयकुमार निराला की तरफ से बार-बालाओं के डांस कार्यक्रम आयोजित कराया था। इस दौरान बार बालाओं ने अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए थे। एक बार फिर से गणतंत्र दिवस के मौके पर आरजेडी नेता ने बार बाला के डांस का आयोजन किया। इलाके के लोग इस तरह के आयोजन को लेकर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं।