मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
26-Jan-2020 02:47 PM
PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बाऱ फिर CAA-NRC और NPR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि भारत के लोगों ने इससे बेहतर समय नहीं होगा जब देश के लोग दिखा सकें कि वे धर्मनिरपेक्ष गणराज्य में भाईचारे के साथ रहते हैं।
जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम, भारत के लोगों के लिए इससे ज्यादा बेहतर कोई समय नहीं, खासकर उनके लिए जिनपर भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य का चमकता उदाहरण बनाये रखने और हमारे संकल्प को फिर से हासिल करने की शक्ति रखने की जिम्मेदारी है। जहां न्याय, स्वतंत्रता, समानता सभी के लिए सुरक्षित हो और सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रहें।
प्रशांत किशोर ने लोकतंत्र की दुहाई देते हुए इशारों में सबकुछ कह दिया है। उन्होनें भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बताते हुए कहा कि यहां न्याय स्वतंत्रता और समानते के सभी लोग सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ रहें। प्रशांत किशोर ने इशारों में सरकार को अहसास कराने की कोशिश की है कि वे भारत गणतंत्र की इन खूबियों और खासियत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
बता दें कि सीएए-एनआरसी का जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर मुखर विरोध कर रहे हैं। अपनी ही पार्टी के नेता नीतीश कुमार के खिलाफ ही उन्होनें मोर्चा खोल रखा है। बार-बार वे ट्वीट कर पार्टी के अंदर खलबली मचा रहे हैं। वहीं जेडीयू की सहयोगी बीजेपी पर तो प्रशांत किशोर खासे आक्रामक हैं। उन्होनें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस(एनआरसी) को देश में लागू करने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती तक दे डाली है।