Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
26-Sep-2020 02:25 PM
DESK : बालों से ही चेहरे की खूबसूरती दिखती है. लम्बे घने बाल सभी को पसंद होते हैं. लेकिन अगर ऐसा हो कि यह खूबसूरती लोगों को खुद में देखने को न मिले तो कैसा महसूस होगा. महिला हो या पुरुष सभी लोग सिर के बाल के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं. आज कल बड़ी आबादी बालों के गिरने की समस्या से जूझ रही है. आमतौर पर यह समस्या पुरुषों में दिखने को मिल रही है. उन्हें गंजेपन का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों के गिरने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं ?
1. आयरन की कमी
2 . हार्मोन की खराबी
यह बात सभी जानते हैं कि बालों का निर्माण केराटिन नामक प्रोटीन से होता है और प्रोटीन की कमी होने से ही बालों के गिरने की समस्या देखने को मिलती है. इसके अलावा मानसिक दबाव, काम की ज्यादती, नींद का पूरा न होना, पाचन की खराबी, नहाने या पीने के लिए दूषित पानी का इस्तेमाल भी प्रमुख कारण हो सकते हैं. इसके साथ-साथ केमिकल युक्त शैम्पू के इस्तेमाल से भी आप अपने खूबसूरत बालों से हाथ धो सकते हैं. और अगर आप गंजेपन का शिकार हो रहे हैं तो किसी अच्छे डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें, मगर इसके अलावा खुद से भी लक्षणों की पहचान कर समस्या को रोका जा सकता है.
गंजेपन से बचने के लिए क्या करें :
हम जो आहार लेते हैं उसका असर बालों पर ज्यादा दिखता है. जैसे की मांस, चिकन, अंडे, ड्राई फ्रूट को आहार का हिस्सा बनाएं, हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें, दाल को अपने खाने में जरूर शामिल करें क्योंकि दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे जिंक, आयरन, आयोडीन की प्राप्ति होती है.