ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

गांजा तस्करी की आरोपी महिला बन गयी वार्ड सदस्या, शपथ ग्रहण के लिए मुन्नी देवी को जेल से लाया गया

गांजा तस्करी की आरोपी महिला बन गयी वार्ड सदस्या, शपथ ग्रहण के लिए मुन्नी देवी को जेल से लाया गया

28-Dec-2021 03:58 PM

By Munna Khan

VAISHALI: गांजे की तस्करी करने वाली महिला ने पंचायत चुनाव में बाजी मारी है। नॉमिनेशन के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जेल में रहकर उसने चुनाव जीता। पद और गोपनियता की शपथ दिलाने के लिए उसे जेल से प्रखंड कार्यालय लाया गया। जहां शपथ ग्रहण के बाद मुन्नी देवी को वापस जेल भेजा गया।   


वैशाली के भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में आज रघुनाथपुर इमादपुर पंचायत की वार्ड सदस्या मुन्नी देवी को शपथ दिलायी गयी। जेल से उन्हें लेकर पुलिस भगवानपुर प्रखंड कार्यालय आई थी। बताया जाता है कि गांजा तस्करी के आरोप में मुन्नी देवी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब चुनाव लड़ने के लिए मुन्नी देवी नॉमिनेशन करने पहुंची थी। 


जेल में रहकर मुन्नी चुनाव भी लड़ा और जीत भी हासिल की। जीत हासिल करने के बाद मुन्नी देवी को हाजीपुर जेल से भगवानपुर प्रखंड कार्यालय लेकर पुलिस पहुंची जहां वार्ड सदस्या मुन्नी देवी को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी गयी। 


इस दौरान प्रखंड कार्यालय में उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गयी। समर्थकों ने फूल माला के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मुन्नी देवी को गुलाल अबीर लगाकर लोगों ने अपनी खुशी जतायी। शपथ लेने के बाद मुन्नी देवी को हाजीपुर जेल भेज दिया गया।