घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
02-Nov-2022 02:20 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार के सुपौल से एक आश्चर्चकित कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां गांजा का बकाए रुपए नहीं देने की वजह से अवैध कारोबारी और उसकी बेटी ने एक युवक के चहेरे पर तेजाब से हमला कर दिया। जिसमे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसका इलाज फ़िलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद किशनपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के वार्ड नंबर 10 का बताया जा रहा है। जहां 26 वर्षीय अर्जुन मुखिया को गांव के ही गणेश स्वर्णकार और गणेश की बेटी 22 वर्षीय पूजा कुमारी ने चेहरे पर तेजाब डाल कर जख्मी कर दिय। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि गणेश स्वर्णकार का अर्जुन मुखिया के ऊपर कुछ उधार बचा हुआ था, जिसे अर्जुन चूका नहीं पा रहा था, इसी को लेकर आगोश में आकर गणेश और उसकी पुत्री ने तेजाब से हमला बोल दिया।
वहीं, इस घटना को लेकर जख्मी अर्जुन मुखिया ने सुपौल सदर अस्पताल में बताया कि गणेश स्वर्णकार गांजा का कारोबार करता है। और उसने गणेश स्वर्णकार से गांजा खरीदा था। जिसका ₹950 रूपये उधार था। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे अर्जुन मुखिया उससे फिर उसके पास गांजा लेने उसके घर पर गया तो बकाये रुपए को लेकर दोनो में विवाद हो गया। इसी दौरान गणेश स्वर्णकार और उसकी बेटी पूजा कुमारी ने बकाया रुपया नहीं चुकाने को लेकर उसके चेहरे पर ग्लास मे रखे तेजाब फेंक दिया। जिससे वो जख़्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी अर्जुन मुखिया को पहले तो उनके परिजनों द्वारा किशनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति के मद्देनजर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जिसके बाद फिलहाल जख्मी अर्जुन मुखिया का सदर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ किशनपुर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी का फर्द बयान लेकर मामला दर्ज करने में जुटी है। किशनपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया की घटना को लेकर इस मामले के आरोपी पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।