ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Winter Session 2025 : बिहार विधान परिषद का शीतकालीन सत्र 3 से 5 दिसंबर तक, जानिए क्या रहेगा इस बार मुख्य एजेंडा Khesari Lal Yadav: चुनाव हारने के बाद राम की भक्ति में लीन हुए खेसारी लाल यादव, परिवार संग की पूजा-अर्चना Bihar Government : बिहार सरकार का डिजिटल एक्शन, साइबर फ्रॉड पर सख्ती; जेल से लेकर सोशल मीडिया तक निगरानी Hajipur Chhapra Route : छपरा-हाजीपुर मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक, इस रास्ते से गुजरेंगे छोटे वाहन कोडरमा स्टेशन पर GRP की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख कैश के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार Lalu Yadav : 'किसी हाल में राबड़ी आवास खाली नहीं करेंगे...', बोले प्रदेश अध्यक्ष - 20 साल में क्यों नहीं किया ऐसा काम; सरकार के नोटिस पर भड़की पार्टी D.El.Ed Entrance Exam 2025 : डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, इतने स्टूडेंट को मिली सफलता; इस दिन से शुरू होगा एडमिशन Bihar News : पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो रचा ली दूसरी शादी, पत्नी को ससुराल ने घर से निकाला education department inquiry : समस्तीपुर में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, स्टूडेंट का हाथ टूटा; मचा बवाल road accident in patna : तेज रफ्तार हाइवा ने ली एक की जान, चार गंभीर; सुबह-सुबह फोरलेन पर मचा हड़कंप

गैंगरेप के बाद मर्डर ? घरवालों ने लड़की को मारा समझ किया पिंडदान, अब जिंदा निकली लड़की

गैंगरेप के बाद मर्डर ? घरवालों ने लड़की को मारा समझ किया पिंडदान, अब जिंदा निकली लड़की

24-Jul-2024 01:40 PM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां पिछले महीने जिस लड़की का गैंगरेप हुआ, फिर उसकी हत्या की बात सामने आई। इतना ही नहीं घर वालों ने लड़की को मरा समझकर पिंडदान भी कर दिया। उसके बाद अब वो लड़की जिंदा निकली उसके बाद सभीलोग आश्चर्यचकित हो गए। इसके बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जिस लड़की के शव की पहचान पीड़िता के परिजन ने की थी, वो किसका था। साथ ही जब लड़की की हत्या नहीं हुई तो गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने गैंगरेप के बाद मर्डर की बात क्यों कबूली किया।


दरअसल, तुरकौलिया थाना इलाके में स्थित एक घर से एक लड़की का शव बरामद किया गया। लड़की ने बताया कि वह डर के मारे वहां छिपकर रह रही थी। उसके परिजन बुधवार को नगर थाना पहुंचे। उसकी मां ने बेटी के साथ चार लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने और उसे मोतिहारी के छतौनी में छोड़ देने बात कही है। जहां से लड़की डर से घर न जाकर तुरकौलिया अपने एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली। मगर तुरकौलिया पहुंचने पर रास्ता भटक गई। उसी दौरान उसे एक महिला मिली, जिसे उसने सारी बात सुनाई। तब से वह उसी महिला के पास रह रही थी।


लड़की ने बताया कि 16 जून को वह अपने घर से कुरकुरे खरीदने के लिए निकली थी। तब से वह लापता थी। वहीं,इस मामले में चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगा और जिसमें से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 22 जून को मुफस्सिल थाने के धनौती नदी से एक शव बरामद किया था, जो उसी लड़की का बताया गया। अब पूरे मामले में कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि बरामद शव किसका था? पीड़िता किसी अनजान व्यक्ति के घर पर एक महीने से कैसे रह रही थी? पकड़े गए अभियुक्तों ने नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के दौरान मौत होने एवं शव को बोरे में रख धनौती नदी में फेंकने का बयान क्यों दिया? अब आगे पुलिस की जांच में इनका खुलासा होगा।


आपको बताते चलें कि 16 जून की रात घर से कुरकुरे लेने निकली नाबालिक के साथ चार दोस्तो ने मिल कर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था। जिस मामले में 19 जून को नाबालिक की मां के आवेदन पर नगर थाना की पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी बीच 22 जून को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धनौती नदी से एक लकड़ी का शव बरामद किया था।