सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Jun-2022 09:23 PM
PATNA: शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी सेतु के पश्चिमी एवं पूर्वी लेन, जे०पी० गंगा पथ और अटल पथ का निरीक्षण किया। वही निर्माणाधीन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा भवन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि भवन के स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण हो जायेगा। यह जी प्लस फाइव स्ट्रक्चर है। यहाॅ 3 ब्लॉक होंगे, 64 परीक्षा हॉल होंगे।
बीएसईबी के परीक्षा भवन में आधुनिक सुविधायें होंगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह ऐसा परीक्षा भवन होगा, जहाँ एक साथ 25 हजार छात्र परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही परीक्षा में होनेवाली गड़बड़ियों पर भी नियंत्रण होगा और परीक्षाओं का आयोजन बेहतर ढ़ंग से हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काम की गुणवता को ध्यान में रखते हुये तेजी से कार्य पूर्ण करें ताकि अगले वर्ष से होनेवाली परीक्षायें यहीं आयोजित हो। परीक्षा भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर यहाँ एक साथ परीक्षा हो सकेगी, इससे परीक्षार्थियों को काफी सहूलियत होगी।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग सह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।








