ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / गंगा पुल पर ऑटो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर : दो महिला...

गंगा पुल पर ऑटो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर : दो महिला यात्रियों की मौत : 7 लोग जख्मी

12-Jun-2024 02:08 PM

By First Bihar

MUNGER : बिहार में सड़क हादसों में रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुंगेर से सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल है। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गयी है। जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय की है, जब पुल पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार एक किशोरी की मौत मौके पर हो गयी। जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल आधा दर्जन से अधिक जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि श्रीकृष्ण सेतु पर बुधवार को ऑटो ने ट्रक में टक्कर मार दी। यहां पुल पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। इस बीच एक ऑटो कई लोगों को लेकर तेज रफ्तार में आ रहा था। ऑटो चालक ने पुल पर अपना नियंत्रण खो दिया और खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार एक किशोरी की मौत मौके पर ही हो गयी। जिससे पुल पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 


उधर, इस घटना में मृतक की पहचान मुंगेर गंगा पुल पर हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय एक किशोरी की मौत मौके पर हो गयी। मृतका की पहचान खगड़िया जिले के सबलपुर निवासी विप्लव पासवान की 14 वर्षीय पुत्री फ्रूटी कुमारी के रूप में की गयी है। वहीं एक घायल महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली महिला की पहचान हीरो डेरा निवासी गणपति यादव की पत्नी 42 वर्षीया कामिनी देवी के रूप में हुई है। इसके अतिरिक्त दुर्घटना में ऑटो पर सवार अन्य 7 लोग घायल हो गए हैं।