ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Home / news / गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत,...

गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

26-May-2024 10:20 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गयी है। सभी का शव बरामद कर लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना बाढ़ अनुमंडल के NTPC थाना इलाके के सहनौरा गांव का है जहां भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एक ही परिवार के 4 बच्चे गंगा नदी में नहाने आए थे। नहाने के दौरान चारों गंगा के गहरे पानी में समा गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तब सभी बच्चों की लाश बरामद हुई। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


 इस बात की सूचना जब बच्चों के परिजनों को हुई तब वो आनन-फानन में गंगा घाट पहुंचे। बच्चों के शव को देख रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल हो गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। एक साथ घर के चार बच्चों की मौत से पूरा परिवार काफी सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।