ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / गंगा के बढ़ते जलस्तर का सीएम नीतीश ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए...

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सीएम नीतीश ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

27-Aug-2023 06:56 PM

By First Bihar

PATNA: नेपाल के जल अधिग्रहण वाले क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की विभिन्न नदियों के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी पटना में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की देर शाम पटना के एनआईटी घाट पहुंचे और हालात का जायजा लिया।


दरअसल, पड़ोसी देश नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उत्तर बिहार के कई जिलों में नीचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए है। पटना में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एनआईटी घाट पर गंगा का पानी ऊपर तक आ गया है। 


रविवार की शाम सीएम नीतीश संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एनआईटी घाट पहुंचे और गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश देते हुए हालात पर नजर बनाए रखने को कहा है। इस विभिन्न विभागों के अधिकारी सीएम के साथ मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश अचानक हड़ताली मोड़ पहुंच गए थे और लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य का जायजा लिया था।


news image


news image