मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2024 12:57 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया और समस्तीपुर रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से खगड़िया के महेशखूंट थाना इलाके के झिकटिया गांव में छापेमारी की। जहां से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से रेल पुलिस ने 21 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 6 लाख 58 हजार कैश बरामद किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 295.50 ग्राम सोने का आभूषण और 2.73 किलो चांदी जब्त किया है।
दरअसल इसी महीने 1 दिसंबर को जानकी एक्प्रेस में एक महिला के ट्रॉली बैग से करीब 12 लाख का गहना चोरी हो गया था। मामले में समस्तीपुर GRP थाना में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। मामले की जांच के दौरान स्टेशन पर लगे CCTV को खंगाला गया जिसमें दो संदिग्ध लोग दिखे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर SIT ने कार्रवाई की। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इधर रेल डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में यह बाते सामने आई है कि जब्त आभूषण चोरी की दस घटनाओं की है।
खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट