ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / गांधी मैदान के बदले मिलर हाईस्कूल मैदान में होगी CPI की रैली, नीतीश...

गांधी मैदान के बदले मिलर हाईस्कूल मैदान में होगी CPI की रैली, नीतीश -तेजस्वी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

29-Oct-2023 02:16 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रैली 2 नवंबर को पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल के मैदान में होगी। शुरूआती दौर में इसको लेकर काफी विवाद चल रहा था। पहले यह रैली पटना के गांधी मैदान में होनी थी। इसकी तैयारी काफी आगे बढ़ चुकी थी।  सीपीआई ने इसके लिए आवेदन दिया था, लेकिन अचानक से  गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम तय किया गया। जिसके बाद अब सीपीआई ने प रैली की जगह बदल दी है।


दरअसल, सीपीआई के नेता चाहते थे कि रैली गांधी मैदान में ही हो। इसको लेकर उन लोगों ने पर्ची कटा लिया था, 500 का रसीद कटाया था और पूरा पैसा देने का जब समय आया तब जानकारी मिली कि 2 नवंबर को शिक्षा विभाग का कार्यक्रम प्रस्तावित हो गया है। ऐसे में गांधी मैदान को आवंटन करने का नियम है कि यदि सरकार का कोई बड़ा कार्यक्रम आता है तो आपके कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी जाएगी, यही हुआ उनके साथ और अब उन्हें रैली के लिए मिलर हाई स्कूल का मैदान उपलब्ध कराया गया है। 


वहीं, सीपीआई की रैली गांधी मैदान में न होकर मिलर हाई स्कूल में किए जाने को लेकर  नेताओं-कार्यकर्ताओं में मायूसी है। उनका कहना है कि गांधी मैदान और मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आसमान - जमीन का अंतर है। कई माह पहले से इसकी सूचना पार्टी ने दे दी थी कि गांधी मैदान में रैली करेंगे। पोस्टर आदि छपने के बाद अब गांधी मैदान में जगह नहीं मिलने से थोड़ी समस्या हो रही है। 


बताया जा रहा है कि, इस रैली में बिहार के सभी 38 जिलों से लोग बड़ी संख्या में पटना आ रहे हैं। रैली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय कमिटी के कई नेता रैली मे आने वाले हैं। 


आपको बताते चलें कि, इस रैली में पार्टी के महासचिव डी. राजा, सचिव अतुल कुमार अंजान, अमरजीत कौर, रामकृष्ण पांडा, नागेन्द्रनाथ ओझा, रमेन्द्र आदि की नेता इसमें भाग लेंगे।रैली का सबसे बड़ा मुद्दा भाजपा हटाओ, देश बचाओ है। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले सीपीआई अपनी ताकत रैली के जरिए दिखाना चाहती है।