Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
19-Apr-2024 01:39 PM
By First Bihar
DESK : देश भर में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव करवाया जाना है। ऐसे में तीसरे चरण में जिस सीट की सबसे बड़ी चर्चा हो रही है वो सीट गांधीनगर का है। यहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की पारंपरिक गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन कर दिया है। गांधीनगर की सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।
वहीं, अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अमित शाह ने कहा कि जिस सीट से लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिनिधित्व किया उस सीट का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता के लिए ढेरों काम किए हैं। आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और दोनों इंचार्ज के साथ मैंने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया। पीएम नरेंद्र मोदी यहां के मतदाता हैं।
अमित शाह ने कहा कि 'मैं एक छोटे-से बूथ कार्यकर्ता के तौर पर संसद तक पहुंचा हूं. मोदी के नेतृत्व में सीएम और पीएम के नाते बीजेपी की सरकार ने बहुत काम किया. 30 साल से इस क्षेत्र का विधायक और सांसद के नाते प्रतिनिधित्व किया है. जनता के लिए ढेरों काम किए. 5 साल मे 22 हज़ार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य किए हैं. 22 हजार करोड़ से ज़्यादा काम लोकसभा में किया. जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया और बहुमत से जिताया है।'
उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। तीसरी बार पीएम मोदी को 400 पार के साथ पीएम बनाने को देश तैयार है। हर जगह मोदी-मोदी के नारों के साथ अभूतपूर्व आशीर्वाद और प्रेम प्रधानमंत्री को प्राप्त हो रहा है। मैं पूरे देश मे गया हूं, लोग पीएम मोदी को बहुत प्यार करते हैं और उनको जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। देश ने दुनिया में पीएम के नेतृत्व में गौरव प्राप्त किया। मैं वोटरों से अपील करता हूं कि मतपेटी कमल से भर दें. साढ़े 10 बजे से पहले सब लोग अपने परिवार के साथ वोट करें।
उधर, 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गुजरात की गांधीनगर सीट से 8 लाख 90 हजार से अधिक वोट मिले थे. 2019 चुनाव में शाह के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डॉ. सीजे चावड़ा रहे। उन्हें करीब 3 लाख वोट मिले थे। अमित शाह ने यह सीट 5 लाख 50 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से जीता था। इस चुनाव में अमित शाह गांधीनगर सीट पर करीब 70 फीसदी वोट हासिल करने में कामयाब रहे थे।