ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / गांधी सेतु पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप में लगी आग, 3KM तक...

गांधी सेतु पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप में लगी आग, 3KM तक सुनाई दी ब्लास्ट की आवाज

26-Feb-2023 07:40 AM

By First Bihar

PATNA : वैशाली में गांधी सेतु के समानान्तर पुल बना रही कंपनी के बेस कैंप में आग लग गई। इस दौरान ब्लास्ट भी हुए, जिसकी आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। यह हादसा गांधी सेतु के पाया नंबर एक के पास स्थित बेस कैंप में हुआ है। यहां  एसपी सिंगला नामक कंपनी इस पुल का निर्माण कार्य कर रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, एसपी सिंगला कंपनी के बेस कैम्प में आग लग गई आग लगने के बाद एक एक 12 ऑक्सीजन सिलेंडर फटने लगा। जिसके धमाके से आस पास के ग्रामीण जमा होने लगे। वहीं, सूचना के बाद पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर क़ाबू करने की कोशिश कर रही है। 


बताया जा रहा है कि,अहले सुबह एसपी सिंगला कंपनी के बेस कैम्प के बिल्डिंग का कम चल रहा था। उसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसके बाद कंपनी में रखे ऑक्सीजन से सिलेंडर फटने से धमाके के आवाज से आस पड़ोस के ग्रामीण जमा होने लगे। वही मौक़े पर पहुँची पुलिस लोगो को हटाने का प्रयास कर रही है 


इधर, हाजीपुर और पटना के दर्जनों अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पर पहुँच कर आग पर क़ाबू करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है बिल्डिंग करते समाये निकली चिंगारी से आग लगी थी। एसपी सिंगला कंपनी हाजीपुर पटना गांधी सेतु पुल के समानांतर पुल बनाने का काम कर रही है।