ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / गांधी परिवार पर गरजे गिरिराज, उधार का सरनेम लेकर कोई देशभक्त नहीं हो...

गांधी परिवार पर गरजे गिरिराज, उधार का सरनेम लेकर कोई देशभक्त नहीं हो जाता

14-Dec-2019 02:33 PM

PATNA : इस वक़्त बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी के ऊपर कड़ी टिप्पणी की है. वीर सावरकर को लेकर दिए गए राहुल के बयान पर गिरिराज ने ट्वीट कर पलटवार किया है. उन्होंने राहुल गांधी के सरनेम पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. यहां तक कि गिरिराज ने सोनिया, राहुल और प्रियंका की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या यह तीनों देश के आम नागरिक हैं ?


गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर वीर सावरकर को एक सच्चा देशभक्त बताया है. उन्होंने राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं हो सकता है. कोई भी व्यक्ति ऐसे देशभक्त नहीं बन सकता है. भाजपा के फायर ब्रांड ने लिखा कि देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी खून चाहिए. वेश बदलकर बहुतों ने हिंदुस्तान को लूटा है. अब ऐसा नहीं होगा.


गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में सोनिया, राहुल और प्रियंका की एक साथ तस्वीर डालते हुए पूछा कि क्या यह तीनों देश के आम नागरिक हैं ? गिरिराज के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है. बता दे कि इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी ने कहा कि मेरा नाम राहुल गांधी है, राहुल सावरकर नहीं है. मैं मर जाऊंगा मगर रेप इन इंडिया वाले बयान पर माफी नहीं मांगूंगा. इस बयान को उन्होंने सच्चाई बताते हुए कहा कि मैं कभी माफी नहीं मांगूंगा. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए.