ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे तेजस्वी, बोले..भाजपा वाले...

गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे तेजस्वी, बोले..भाजपा वाले तलवार बांटते हैं हमलोग कलम बांटेंगे

01-Nov-2023 10:25 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा। इसे लेकर बिहार की सियासत तेज हो गयी है। इस मामले पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह तो खुशी की बात है और जो असल मुद्दा था बेरोजगारी हटाना जिस पर विशेष तौर पर हम लोगों की  महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रही है। जो वादा हमने किया उसे पूरा कर रहे हैं। 


मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बड़े पैमान पर बहाली हो रही है इतना किसी राज्य में नहीं हुआ है। बिहार के लिए यह खुशी की बात है। बेरोजगारी हटाने का असल मुद्दा था। महागठबंधन की सरकार नीतीश जी के नेतृत्व में इस काम में लगी हुई है। हमलोगों ने जो वादा किया था उसे पूरा करेंगे। इतने बड़े तादाद में आज तक किसी राज्य में बहाली नहीं हुई है। छह महीने के अंदर लगभग पौने दो लाख की बहाली निकाली गयी थी। सबा लाख अभ्यर्थी सफल हुए और दूसरी बहाली भी लगभग सबा लाख की निकाली गयी है। ये मामूली बात नहीं है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे पहले भी पुलिस में 70 हजार का बहाली हुआ था। अब स्वास्थ्य विभाग में बहाली निकाली जाएगी। हमलोग काम करते हैं और काम करने पर विश्वास रखते हैं। तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग बकबास करते है और अक्सर जुमलाबाजी करते रहते हैं। उस विषय पर कोई बात नहीं करता। अच्छी बात है कि आज कही भी चुनाव होता है तो सब कोई यह मुद्दा उठाते है अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस मुद्दे को  डालते हैं। हर मंच पर अपने वक्तव्य में नौकरी देने की बात करते हैं। ये तो कम से कम अच्छा माहौल हो रहा है।


तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोग तलवार बांटते हैं हमलोग कलम बांटते हैं। नौकरी मिल रहा है यह बीजेपी वाले भी मान रहे हैं। बीजेपी वालों को कुछ बोलने के लिए मिल रहा है तो धांधली की बात कह रहे है। जबकि हकीकत यह है कि बिना धांधली के निष्पक्षता के साथ बिहार में नौकरी दी जा रही है। जबकि भाजपा वाले लोग बोल रहे हैं कि धांधली हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी क्यों नहीं दो करोड़ लोगों को नौकरी दे रहे हैं। हम लोग तो बिहार में दस लाख लोगों को नौकरी दे रहे हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि क्रेडिट का कोई मतलब ही नहीं है हमें नौकरी देना था हमारी सरकार नौकरी दे रही है। क्रेडिट लेकर क्या फायदा है सब लोग इस बात को देख रहे है कि यह महागठबंधन की सरकार है। मिलकर हमलोग नीतीश जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। विवादों से कोई मतलब नहीं है। हम खड़े हैं और कल हम मंच पर रहेंगे।