मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
30-Apr-2023 07:27 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: पटना में आगामी 13 मई से 17 मई तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे। राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तेरत गांव में धार्मिक आयोजन होगा। इस दौरान शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा और भजन संध्या का आयोजन होगा। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में हर दिन 3 घंटे भक्तों की अर्जियां सुनी जाएगी। 15 मई को दिव्य दरबार का आयोजन होगा। पहले यह कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाला था लेकिन इसके कार्यक्रम स्थल को बदल दिया गया।
अब गांधी मैदान की जगह नौबतपुर के तेरत गांव में इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। धीरेन्द्र शास्त्री को गांधी मैदान में जगह नहीं दिये जाने पर बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।
मुसलमानों को खुश करने के लिए नीतीश कुमार ने ऐसा किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए ईद के मौके पर नमाज अदा करने के लिए गांधी मैदान दिया गया। लेकिन हिंदुओं के लिए सनातन धर्म के प्रचार के लिए जगह नहीं दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया है कि राज्य में एक संदेश जाए कि बिहार की सरकार मुस्लिम परस्त है इसलिए ऐसा किया गया है जिसे हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर बागेश्वर धाम का विरोध किया जाएगा तो सनातनी धर्म भी आगे आएंगे। बागेश्वर महाराज अगर यहां नहीं आएंगे तो क्या वह पाकिस्तान, बांग्लादेश या मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे।
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सासाराम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर भी नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। सासाराम में रामनवमी में मस्जिदों से विवाद किया गया और हिंसा भड़काई गई जबकि वहां पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद शांति कराने गए थे। लोगों को शांति बरतने की बात कह रहे थे। लेकिन तुुष्टिकरण को लेकर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कराया। इस दोहरी नीति को लेकर बीजेपी हमेशा सरकार से सवाल करेगी।