ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / गांधी मैदान के पास एक युवक ने खाया जहर, पटना SSP से न्याय...

गांधी मैदान के पास एक युवक ने खाया जहर, पटना SSP से न्याय मांगने पहुंचा था

24-Sep-2020 04:26 PM

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. एक युवक ने गांधी मैदान के पास जहर खाकर आत्मदाह करने की कोशिश की है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. जिस युवक ने जहर खाया है, उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.


घटना गांधी मैदान थाना इलाके के गांधी मैदान के पास की है. जहां एक युवक ने जहर खा लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक दीघा का रहने वाला बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक पटना पुलिस से न्याय की गुहार लगाने सीनियर अफसरों के पास पहुंचा था. पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किये जाने से परेशान युवक ने विषैला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की. 


गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने बताया कि कारगिल चौक के पास यह घटना हुई है. युवक कोई विषैला पदार्थ पीकर सड़क पर गिरा हुआ था. तत्काल उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. पीएमसीएच के डॉक्टर उसकी इलाज में लगे हुए हैं. किसी व्यक्तिगत मामले में यह युवक पुलिस के वरीय अधिकारियों से मिलने पहुंचा था.