Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
26-Oct-2023 02:58 PM
By First Bihar
PATNA : 2015 में विशुनदेव बाबू की पुस्तक विमोचन के बाद लगभग 08 साल बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव कांग्रेस ऑफिस पहुंचे हैं। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लालू इसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। लालू के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सेहत में काफी सुधार है। सेहत में सुधार के साथ ही वे राजनीति में भी काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में अब आज वो कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजद सुप्रीमों लालू यादव ने कहा कि- भाजपा वाला आज राम और रहीम के बंदों के बीच नफरत फैला रहा है। आज संविधान पर खतरा बना हुआ है। इसलिए हम लोग एकजुट होकर India गठबंधन बनाये हैं। ये लोग काला धन वापस लायेंगे बोलकर जनता को ठग लिया और चुनाव जीत लिया। ये लोग बोला 15 लाख आएंगे तो हम भी एकाउंट खोलवा लिए। परिवार के सदस्य के हिसाब से भी खुलवा दिए। फिर झूठ बोल दिया विदेशों में पैसा नहीं है।
इसके आगे लालू यादव ने कहा कि - हमको तो आज बड़े बड़े जनसंघ के नेता बता रहे हैं कि भाजपा पटना लोकसभा सीट छोड़कर कहीं नहीं जीत रहे हैं। इनलोगों का इस बार सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। इस बार देश में इंडिया गंठबंधन की सरकार बनेगी और उसके बाद जनसंख्या के हिसाब से देश के सत्ता का बंटवारा होगा। राहुल जी बोलते हैं सरकार आएगी तो पूरे देश मे जातीय जनगणना होगी।
उधर,लालू ने यह ऐलान किया है कि, हमलोग पटना के गांधी मैदान में एक बार फिर से बड़ी रैली करेंगे। इसका नारा होगा भाजपा हटाओ देश बचाओ। यहीं से आंधी उठेगा और मोदी,शाह और RSS का सुपरा साफ हो जाएगा। आज हम यहां आए हैं। सचिवालय में श्री कृष्ण बाबू का मूर्ति है। हम और राबड़ी जाते थे और कुछ गाने वाले रहते थे और कोई नही रहता था। भूमिहार भाई दावा करते हैं कि कृष्ण बाबू उनके है लेकिन कोई भूमिहार उनको याद नहीं करता। हम तो भूमिहार भाई ने कहते हैं किम वो अपने पूर्वज का सत्कार करें।