मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Jun-2023 09:11 AM
By First Bihar
EAST CHAMAPARAN: बिहार के पूर्वी चंपारण में गंडक नदी में दो किशोरी की डूबने से खबर आ रही है. बतया जा रहा है कि गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गई. फिलहाल दोनों की शव को ढूंढा जा रहा है लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है. SDRF की टीम शव को ढूंढने में लगी है.
यह हादसा जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के ढेकहां पंचायत के मुजवानिया गांव स्थित गंडक नदी का है जहां मंगलवार की देर शाम दो बच्चियां डूब गयीं. जिनका शव बरामद नहीं हो सका है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महंगू राय की 11 साल बेटी नीलू कुमारी और स्वर्गीय कैलाश सहनी की 14 बेटी रूबी कुमारी मवेशी के लिए चारा लाने दियारा गयी थी. गंडक नदी होकर लौटने के दौरान में वे दोनों हादसे का शिकार बन गयी. बताया जा रहा है कि दोनों लड़की किसी तरह गहरे पानी में चली गयी. जिससे दोनों डूब गयी.
वही जब गांव वालों को इस घटना का पता चला तो वो तुरंत ही दोनों को ढूंढने में लग गये. लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन दोनों की बॉडी नहीं मिली. जिसके बाद इस हादसे की सूचना फौरन प्रशासन को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
जिसके बाद फौरन SDRF की टीम को बुलाया गया. SDRF की टीम लापता बच्चियों को खोजने में जुटी है. वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर डटे हुए थे.इस घटना के बाद दो किशोरियों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.