ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / शहीद जवान कुंदन ओझा और गणेश हांदसा पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में...

शहीद जवान कुंदन ओझा और गणेश हांदसा पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

19-Jun-2020 02:47 PM

RANCHI: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में बिहार रेजिमेंट के शहीद जवान कुंदन कुमार ओझा और गणेश हांदसा का आज अंतिम संस्कार किया गया है. इस दौरान अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. लोग हाथ में झंडा लिए चीन मुर्गाबाद और कुंदन-गणेश जिंदाबाद के नारे लगे. 

news image


12 किमी लंबी अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

शहीद जवान कुंदन कुमार ओझा का साहेबगंज के मुनीलाल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है. उनके अंतिम यात्रा 12 किमी लंबी थी. फिर भी हजारों लोग शामिल हुए. यात्रा में शामिल लोग कुंदन ओझा अमर रहे के नारा लगाते रहे. श्मशान घाट पर भी सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही है. इस दौरान लोगों के हाथ में तिरंगा झंडा हाथ में लिए थे. सभी कुंदन अमर रहे और चीन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. 


news image


गणेश हांसदा का भी हुआ अंतिम  संस्कार

बहरागोड़ा के कोसाफालिया के रहने वाले शहीद जवान गणेश हांसदा का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया है. अंतिम संस्कार खुद के जमीन पर करने का परिजनों ने फैसला किया. इस दौरान सैकड़ों लोग शामिल हुए. गणेश के बड़े भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी. रांची के नामकुम सुबह हेलिकॉप्टर के जरिए उनके पैतृक गांव लाया गया था. बता दें कि 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में देश के 20 जवान शहीद हो गए थे. जिनमें 5 बिहार के और दो झारखंड के जवान थे. शहीद होने से पहले जवानों ने चीन के भी 43 जवानों को मार गिराया था.