पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
04-Sep-2023 10:34 PM
By Vikramjeet
vaishali: जमीन के विवाद को लेकर भाभो ने जेठ को चप्पल से पिटाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मीरपुर पताड़ गांव की है। पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि भैसुर जितेंद्र कुमार से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दरवाजे पर चढ़कर भैसुर गाली गलौज कर रहा था। गंदी-गंदी गाली दी जा रही थी।
भैसुर की गाली को सुनकर आग-बबूला हुई सास-बहू ने मिलकर चप्पल से पिटाई कर दी। तभी किसी ने भाभो द्वारा भैसुर को पिटाई का वीडियो बना लिया और इस रिश्ते को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि मामला सिर्फ जमीन से जुड़ा हुआ है और कोई बात नहीं है। जमीन को हथियाने के लिए भैसूर दवाब बना रहा था और गाली-गलौज कर रहा था।
पीड़ित महिला की सास लाडो देवी का कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर चप्पल से उसकी पिटाई किये हैं। वही भैसूर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन का विवाद बहुत पुराना है। हम अकेले थे जिसके कारण सब लोग मिलकर चप्पल से मेरी पिटाई कर दिये। जिससे घायल हो गये है। गांव के कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल कर दिया है। जितेंद्र कहता है कि हम सरकारी शिक्षक हैं। जिसके कारण लोग हमें बदनाम करना चाहते हैं और नौकरी जाने के लिए इस तरह का वीडियो वायरल कर रहे हैं। मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है।
वही सराय पुलिस के थानाध्यक्ष का कहना है कि मीरपुर पताड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। लेकिन अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। इस संबंध में आवेदन आने पर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर जो दुष्कर्म का मामला चल रहा है वो गलत है।