खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Jun-2023 01:29 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : नीतीश कुमार गलत लोगों से घिरे हुए हैं। बिहार के सीएम गलत गठबंधन में चले गए हैं। जिस जंगलराज के खिलाफ बोलकर वो सीएम बने आज उसी जंगलराज के साथ चले गए हैं। उनके लिए आज भी हमारी सहानुभूति है। हमलोग जुलाई के महीने से सड़क पर होंगे और बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करेंगे और जिसके साथ गठबंधन करेंगे उनको इसका फायदा होगा। यह बातें हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा है।
दरअसल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने आज पार्टी के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसी बैठक के समाप्त होने के बाद संतोष सुमन ने कहा कि, हमलोग आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। हमलोग सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि जिसके साथ आगे हमारा गठबंधन हो तो उसको मजबूती मिल सके।
इसके आलावा नीतीश कुमार से अलग होने को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि, बिहार के सीएम के लिए आज भी हमारी सहानुभूति है। वो बस गलत लोगों से घिर गए हैं। उनके अगल - बगल में जो लोग हैं उन्हें मिसगाइड कर रहे हैं। नीतीश कुमार सही मायने ने गलत लोगों के साथ गलत गठबंधन में चले गए हैं। जिस जंगलराज से नीतीश ने बिहार की जनता को मुक्ति दिलाई उसी जंगल राज के साथ वापस चले गए।
संतोष सुमन ने कहा कि, नीतीश कुमार से आसपास रहने वाले लोगों ने यह सलाह दिया कि वो हमारी पार्टी को जेडीयू में मर्ज करवा लें। इसको लेकर हमलोगों पर महाजाल भी फेंका गया। लेकिन, हमलोग उनके जाल में नहीं फंसे और आज उनके अलग होने का निर्णय करना पड़ा। अब हमलोग जल्द ही वापस से सड़क पर जाएंगे और लोगों को अपने साथ आने की बात कहेंगे। जुलाई महीने से हमलोग वापस सड़क पर उतरेंगे।