Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
29-Dec-2023 05:04 PM
By First Bihar
PATNA: ललन सिंह के जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नीतीश कुमार के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बधाई और शुभकामना दी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जेडीयू के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।
यह उनके पार्टी का एजेंडा रहा है। नीतीश कुमार पहले भी लगातार अध्यक्ष रह चुके हैं। नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। अच्छी बात है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी को हराने का जो हमलोगों का एजेंडा है उस पर काम करेंगे।
वही भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी को जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। इन्हें ना ही जनता के काम से कोई मतलब है। बिना मतलब कुछ ना कुछ बयान बीजेपी के नेता देते रहते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इंडिया गठबंधन से वे लोग काफी डरे हुए हैं। इसलिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि हमलोग लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो बीजेपी वालों का हाथ-पैर फुल रहा है। वही राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पर भी तेजस्वी ने हमला बोला। कहा कि वो तो हर जगह हो ही ना लिये..उनकी समझदारी और बढ़ गयी है। हमलोग तो चाहते है कि वे भी आगे बढ़े लेकिन किस्मत ही उनका साथ नही दे रहा है।
कुशवाहा का हम लोग तो शुभचिंतक हैं। वही आस्ट्रेलिया नहीं जाने की खबरों पर तेजस्वी ने कहा कि मीडिया वाले अलूल जलूल खबरे चलाते रहते हैं। कोई सूत्र लगाकर चला है। हम तो चाहते हैं कि सूत्र लोग को जरा मेरे सामने ना लाइए। तेजस्वी ने कहा कि आस्ट्रेलिया नहीं जाने वाली बात सही नहीं है..अभी ऐसी बात नहीं है प्रक्रिया में है।