LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
29-Jan-2021 12:44 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : महागठबंधन की ताजा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर नीतीश कुमार पर चुन-चुन कर निशाना साधा. नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको आश्चर्य होता है कि नीतीश कुमार समाजवाद से निकले हुए नेता हैं .तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार गजब के पलटी मार हैं. उन्होंने किस अंदाज में अपनी राजनीति को बदला है यह सबको चौंका देता है. समाजवाद को छोड़कर आज नीतीश कुमार कुर्सी बचाओ अभियान में जुटे हुए हैं.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में सरकार का कोई भी कार्यक्रम जमीन पर नहीं चल रहा है. सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार केवल एक ही कार्यक्रम में लगे हुए हैं जो उनकी कुर्सी बचाने का अभियान है. कुर्सी से चिपके नितीश कुमार अपना आत्मविश्वास खो चुके हैं और यही वजह है कि बिहार में अब कोई भी नीतिगत फैसला नहीं हो पा रहा. तेजस्वी ने कहा कि ऐसी सरकार से उन्हें या जनता को कोई उम्मीद नहीं हो सकती.