ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / गहरी नींद में सोई है बिहार सरकार,बोले केंद्रीय मंत्री ... वादे के मुताबिक़...

गहरी नींद में सोई है बिहार सरकार,बोले केंद्रीय मंत्री ... वादे के मुताबिक़ नीतीश - तेजस्वी नहीं कर रहे काम, हर जगह भ्रष्टाचार

01-Nov-2023 01:34 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : नीतीश जी और तेजस्वी यादव ने साथ मिलकर सरकार बनाया था तो बिहार के लोगों से काफी वादा किया था। लेकिन आजकल कोई नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी तो कुम्भकर्णी नींद में सोए हुए हैं। तेजस्वी यादव छह - छह विभाग को लेकर बैठे हुए हैं और उस विभाग में कितना अधिक घोटाला हो रहा है। कितना भ्रष्टाचार है पूरा बिहार जानता है। देश के लोग भी यह बात जानते हैं। यह बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही है। 


दरअसल, बिहार में लोक सेवा आयोग द्वारा टीचरों की बहाली करवाई जा रही है। इसको लेकर कल सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार के तरफ से गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह भी रखा गया है।अब इस शिक्षक बहाली को लेकर विपक्षी दलों के तरफ से कई तरह के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब इसको लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि - नीतीश - तेजस्वी की सरकार अपने वादे के मुताबिक़ काम नहीं कर रही है। इन्होंने जो वादा किया था उसको लेकर कुछ भी नहीं कर रहे हैं। ये लोग गहरी नींद में सो गए है। बिहार सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। नीतीश कुमार कुम्भकरण की तरह सोए हुए हैं। 


वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समन जारी होने के सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि- जो भी गलत करेगा उसे सजा मिलेगी। हमलोग किसी को गलत नहीं बोलते हैं। इस देश में कानून है अगर गलत होगा तो सजा मिलेगी। कानून अपने हिसाब से काम करती है। जो गलत काम करेगा घोटाला करेगा तो कानून तो उसके पास जायेगी ही।


उधर, राजद के नेता के तरफ से खुद को महिषासुर के वंसज और माता दुर्गा को काल्पनिक बताए जाने को लेकर किए गए सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि- उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है और तेजस्वी जी को कहना चाहूँगा की इस तरह आप लगातार सनातन को देवी - देवताओं को अपमानित करते हैं। आपके विधायक लगातार विवादित बयान देते हैं आप उनपर कोई एक्शन नहीं लेते हैं यह आपका संस्कार बतलाता है।