ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / गांव - शहर अपराधियों का कहर ! गया में दिनदहाड़े लोजपा नेता की...

गांव - शहर अपराधियों का कहर ! गया में दिनदहाड़े लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने शरीर में दागी छह गोलियां

27-Sep-2023 12:24 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने गोली मारकर लोजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है। अपराधियों ने लोजपा नेता के शरीर में छह गोलियां दागी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गया में दिनदहाड़े लोजपा नेता अनवर खान को गोली मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने लोजपा नेता के शरीर पर छह गोलियां दागी हैं। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। अनवर लोजपा पारस गुट के नेता थे। ये गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे।


बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने जिले के अंतर्गत आमस थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप इस घटना को अंजाम दिया है। शातिर बदमाशों ने लोजपा नेता के शरीर पर कुल छह गोलियां दागी है, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। 

आपको बताते चलें कि,अनवर खान लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के नेता थे। वह गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की पुष्टि आमस थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने की है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने गम्हरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। जाम स्थल पर आमस थाना की पुलिस पहुंची है।