पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
07-Dec-2023 08:42 AM
By First Bihar
PATNA : अब गांवों में भी इंटरनेट की सुविधा बढ़ाने को लेकर भारत संचार निगम लिमिटेड ने नई योजना की शुरुआत की है। इसके तहत गांवों में फाइबर केबल के माध्यम से ब्रॉड-बैंड कनेक्शन बांट कर महज ढाई सौ रुपये में इंटरनेट सुविधा एवं कॉलिंग पूरी तरह फ्री दी जाएगी। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में इस सुविधा के तहत पांच सौ रुपये में इंटरनेट के साथ कॉलिंग सुविधा फ्री दी जाएगी।
वहीं, बीएसएनएल की ओर से दी जाने वाले ब्रांड बैंड की सुविधा में उपभोक्ताओं को लगभग 100 एमबीपीएस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने कहा कि अब बेसिक टेलीफोन के बदले एफटीएफ फाइबर कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे बेहतर इंटरनेट सुविधा के साथ-साथ मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही सीजीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के भी कनेक्शन बदले जाएंगे। इसमें कोई नंबर परिवर्तन नहीं होगा। केवल मीडियम बदल जाएंगे। यह कनेक्शन हाईस्पीड होगा। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका बेहद ही कम होगी। वर्तमान में जो केबल कनेक्शन दिए गए है, उसमें गड़बड़ी ठीक करने में काफी खर्च अधिक आते थे। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
उधर, गांवों में भी इंटरनेट की सुविधा बढ़ाने को लेकर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कवायद आरंभ की है। इसके तहत गांवों में फाइबर केबल के माध्यम से ब्रॉड-बैंड कनेक्शन बांट कर महज ढाई सौ रुपये में इंटरनेट सुविधा एवं कॉलिंग पूरी तरह फ्री दी जाएगी। इससे लोगों को काफी फायदा होने वाला है।