ब्रेकिंग न्यूज़

e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट

G-20 का आयोजन देश की अभूतपूर्व उपलब्धि, बोले विजय सिन्हा..आर्थिक सहयोग एवं व्यापारिक सहभागिता में होगी तेजी

G-20 का आयोजन देश की अभूतपूर्व उपलब्धि, बोले विजय सिन्हा..आर्थिक सहयोग एवं व्यापारिक सहभागिता में होगी तेजी

09-Sep-2023 06:19 PM

By First Bihar

PATNA: दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह G20 का आज दिल्ली में सम्मेलन हुआ। भारत की अध्यक्षता में G20 सम्मेलन को पूरी दुनिया देख रही है जिससे पूरे विश्व में भारत का रुतबा विश्व-गुरु के रूप में बढ़ा है। जी 20 सम्मेलन के जरिये भारत ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम् का वो मंत्र दिया है जिसका विश्व की महाशक्तियां दिल खोलकर स्वागत कर रही हैं। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया के सुपर पावर महामंथन करेंगे। बिहार विधान में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जी-20 का भव्य आयोजन देश के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। 


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस विराट, भव्य एवं महान आयोजन के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं। जी-20 के आयोजन के विराट स्वरूप में भारत की प्रतिष्ठा झलक रही है। भारत की वैश्विक शक्ति, तकनीकी उद्यमिता, समावेशी विकास और आर्थिक मजबूती को पूरा विश्व अंगीकार कर रहा है। विभिन्न देशों से आये राज्याध्यक्ष,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवम अधिकारीगण द्वारा मुक्त कंठ  से भारत की प्रशंसा की जा रही है। इसी आयोजन के तहत देश के विभिन्न राज्यों में 60 स्थलों पर 200 से भी ज़्यादा बैठकें आयोजित की गई। 


विजय सिन्हा ने कहा कि इस बैठक के बाद समूह देशों के बीच आर्थिक सहयोग एवं व्यापारिक सहभागिता में तेज़ी आयेगी। भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के मुहाने पर खड़ा है। संसार के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं। आज विश्व भारत से नेतृत्व की अपेक्षा कर रहा है। भारत की विदेश नीति अबतक की सबसे सफल विदेश नीति मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी का भारत अमृतकाल के स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष पूरा होने तक एक समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र होगा।