ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे शराब तस्कर, बालू में छुपाकर रखा गया था शराब, पुलिस ने किया बरामद

06-Mar-2024 09:30 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध शराब के धंधेबाज शराब तस्करी का नया-नया हथकंडा अपना रहे हैं। कभी फूल गोभी में छुपाकर शराब लाई जा रही है तो कही बालू में छुपाकर शराब बिहार में पहुंच रही है। 


नालंदा में जहां फूल गोभी में छुपाकर झारखंड से लाई गयी शराब की बड़ी खेप को दो शराब तस्कर के साथ पकड़ा गया वही मुंगेर में बालू में छुपाकर शराब रखा गया था। होली में खपाने के लिए शराब तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बांक में पुलिस को सूचना मिली थी की होली को लेकर शराब माफिया एक्टिव हो गये हैं। इसी क्रम में विदेशी शराब की बड़ी खेप बांक स्थित आम के एक बगीचा में बालू के ढेर में छुपा कर रखा गया है। 


जिसके बाद एसपी के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई और मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जब बालू के ढेर को खंगालने लगी तो वहां मौजूद पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। बालू के ढेर से विदेशी शराब निकलने लगा। देखते ही देखते उस बालू के ढेर से लगभग पांच बोरा विदेश शराब को पुलिस ने बरामद किया। 


एएसआई भोला सिंह ने बताया की पुलिस के द्वारा लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है। होली और लोकसभा चुनाव को लेकर शराब तस्कर के शराब के बड़ी खेप को जमा कर रहे हैं। चुनाव और होली के समय शराब को मोटी रकम में बेचने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन उससे पहले मुंगेर पुलिस ने कार्रवाई की और शराब की बड़ी खेप को बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


इसी क्रम में नालंदा पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस्लामपुर थाना पुलिस को पटना की मद्य निषेध विभाग से यह सूचना मिली थी कि झारखंड से फूल गोभी लदी दो पिकअप वैन आ रहा है जिसमें शराब की बड़ी खेप फूल गोभी में छुपाकर रखा गया है। इसी सूचना के आधार पर नालंदा की इस्लामपुर थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच चलाकर पिकअप वैन को पकड़ा। इस्लामपुर थाने की पुलिस ने जब पिकअप वैन की तलाशी ली तो उसमें 246 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है। 


पकड़े गये शराब तस्कर की पहचान देवेंद्र कुमार डांगी और अमलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों झारखंड का रहने वाला है। देवेंद्र चतरा के म्यूरहंड थाना इलाके के रामचौथा गांव का रहने वाला है जबकि अमलेश कुमार यादव करमत गांव का निवासी है। पटना से मिली सूचना सही पाई गयी। दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image