पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
25-Jul-2021 11:40 AM
PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मिशन की शुरुआत कर चुके वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी आज वाराणसी दौरे पर पहुंचने वाले हैं. उनकी पार्टी आज उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मना रही है. शहादत दिवस मनाने के लिए मुकेश सहनी की पार्टी के कई नेता वाराणसी पहुंच चुके थे. लेकिन यूपी की योगी सरकार ने उन पर सख्ती दिखाई है.
योगी सरकार मुकेश सहनी की वीआईपी को शहादत दिवस मनाने और फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी है. बनारस के जिस होटल में मुकेश सहनी की पार्टी के नेता ठहरे हुए हैं, वहीं पर उन्हें नजरबंद कर दिया गया है. कैंटोंमेंट स्थित होटल के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस के अधिकारियों ने वीआईपी के नेताओं को स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उन्हें फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
थोड़ी देर में मुकेश साहनी भी बनारस पहुंचने वाले हैं. लेकिन उसके पहले यूपी पुलिस की कार्रवाई के बाद वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने योगी सरकार की इस से कार्यवाही पर आपत्ति जताई है. वीआईपी प्रवक्ता ने कहा है कि एक तो प्रशासन ने उन्हें शहादत दिवस मनाने की इजाजत नहीं थी और दूसरे अब होटल में ही वीआईपी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.