ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar Crime : फूल तोड़ने गए CRPF जवान को बदमाशों ने मारी गोली,...

Bihar Crime : फूल तोड़ने गए CRPF जवान को बदमाशों ने मारी गोली, घटनास्थल पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

13-Nov-2024 12:57 PM

By First Bihar

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार खगङिया के परबता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में लग गई है। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृतक की पहचान रिटायर्ड सीआरपीएफ के जवान विधान चंद्र मिश्र के रूप में हुई है। यह सुबह-सुबह फूल तोङने के लिए घर से निकले थे इसे दौरान सिर में उनको गोली मारी गई। जिससे इनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संबध में बताया जा रहा है की इनका अपने रिश्तेदार से ही जमीन को लेकर पिछले कई सालो से विवाद चल रहा था। 


इधर, भूमि विवाद की वजह से  विधानचंद्र मिश्र ने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी किए थे।अब इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का  रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का आरोप है की पुलिस यदि सुरक्षा मुहैया करा देती तो इस घटना को रोका जा सकता था। वही पुलिस का कहना है की घटना को अंजाम देने बाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।