ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी

पटना के इसी फ्लैट में 19 साल की BBA स्टूडेंट के साथ हुआ था गैंगरेप, FSL जांच के लिए फ्लैट सील

पटना के इसी फ्लैट में 19 साल की BBA स्टूडेंट के साथ हुआ था गैंगरेप, FSL जांच के लिए फ्लैट सील

09-Jan-2020 10:40 AM

PATNA: पटना के जीबी मॉल से किडनैप कर 19 साल की बीबीए स्टूडेंट के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है. जीबी मॉल से अगवा करने के बाद पीड़िता को कुर्जी के मीरा इन्क्लेव के एक फ्लैट में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस फ्लैट में पीड़िता के साथ हैवानियत हुई उसे पुलिस ने सील कर दिया है. एफएसएल जांच के लिए कमरे को सील कर दिया गया है. 


वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच पीएमसीएच में नहीं हो सकी है. पीएमएसीएच में देर से पहुंचने के कारण छात्रा की मेडिकल जांच अटक गयी है. नियम के मुताबिक रेप की घटना के 24 घंटे में मेडिकल जांच हो जानी चाहिए. लेकिन इससे पहले मंगलवार को पीड़िता का पहला मेडिकल जांच गर्दनीबाग अस्पताल में कराया जा चुका है. वहीं इस मामले में बुधवार को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया.


गैंगरेप कांड के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन अभी भी इस कांड का दूसरा मुख्य आरोपी संदीप मुखिया फरार चल रहा है. संदीप को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बुधवार को आरोपी विनायक सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. वहीं पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. विनायक का सरेंडर होने के बाद अब केवल संदीप मुखिया ही पुलिस की पकड़ से बाहर है.