ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Home / news / फ्रेंडशिप डे पर भूलकर भी दोस्तों को ना दें ये गिफ्ट्स, बढ़ सकती...

फ्रेंडशिप डे पर भूलकर भी दोस्तों को ना दें ये गिफ्ट्स, बढ़ सकती है दोस्ती में दरार

04-Aug-2019 02:00 PM

By 15

DESK : दोस्ती दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है. हर किसी की जिंदगी में एक खास दोस्त होता है. दोस्त बनाना तो आसान होता है, लेकिन दोस्ती निभाना उतना ही मुश्किल। अपनी दोस्ती को यादगार बनाने के लिए ही हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है.अगर आप भी फ्रेंडशिप डे पर अपनी दोस्ती और भी गहरी करने के लिए अपने दोस्त को गिफ्ट देना चाहते है तो भूलकर भी ये गिफ्ट्स ना दें वरना आपकी दोस्ती खतरे में पड़ सकती है. आज हम आपको बताएँगे कि ऐसी कौन कौन सी चीजें है जो अशुभ मानी जाती हैं. रुमाल - अगर आप अपने फ्रेंड को रुमाल देने की सोच रहें हैं तो ऐसा बिलकुल भी न करें क्योंकि गिफ्ट के तौर पर रुमाल को सबसे अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी दोस्ती खतरे में पड़ सकती है. परफ्यूम - ज्यादातर लोग गिफ्ट देने के लिए परफ्यूम को बेस्ट चॉइस मानते है लेकिन इस गिफ्ट को अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है किसी अपने को परफ्यूम गिफ्ट करने से रिश्तों में दरार की संभावनाएं बढ़ जाती है. ब्लैक कलर की गिफ्ट - काले रंग की वस्तु को भेंट में देना अशुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता हैं कि काला रंग राहु का रंग होता है, जो रिश्ते खराब कर सकता है। ऐसे में इस रंग के किसी भी चीज को गिफ्ट करने से परहेज करें। आर्टिफिशियल फूल - किसी को फूल देकर आप उसके चेहरे पर तो खुशी ला सकते हैं लेकिन ये उपहार के तौर पर शुभ नहीं माना जाता। आर्टिफिशियल फ्लॉवर नकली फीलिंग्स का प्रतीक होते हैं क्रॉकरी - दोस्तों को अक्सर लोग क्रॉकरी गिफ्ट करते हैं, लेकिन यह तोहफा भी आपकी दोस्ती में दरार डाल सकता है. दरअसल क्रॉकरी के सेट में छुरी-कांटा भी शामिल होता है. इसे कड़वाहट और दुश्मनी का प्रतीक माना जाता है. पर्स - फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को पर्स या कैश गिफ्ट करने से बिलकुल परहेज करें क्योंकि पैसा अच्छे-अच्छे रिश्तों को बिगाड़ देता है.